एसएमएस से संपत्ति कर – जलकर

इंदौर [ NI 24 ] अब शहर का कोई भी नागरिक शहर या विदेश में बैठे बैठे एसएमएस के जरिये अपने संपत्ति कर , जलकर के बकाया की जानकारी प्राप्त कर सकेगा ! अब अपकों नगर निगम मुख्यालय पर संपत्ति व जलकर के रिकार्ड, अपना बकाया, टैक्स भुगतान की वर्तमान स्थिति और एरियर, करंट बिल की जानकारी के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं काटना पड़ेंगे।

निगम ने एसएमएस सर्विस शुरू की है। इससे उपभोक्ता अपनी संपत्ति के प्रत्येक रिकार्ड की जानकारी घर बैठे या कहीं से भी जान सकेंगे। महापौर कृष्णमुरारी मोघे और निगम में काम कर रही कंपनी एलबिज के प्रमुख प्रवीण व्यास के मुताबिक इंदौर के संपत्ति व जलकरदाता अब देश या विदेश से कभी भी अपने टैक्स, खाते, एरियर सहित अन्य बिंदुओं की जानकारी ले सकते है।

श्री व्यास के अनुसार चौबीस घंटे और सातों दिन ये सुविधा चालु रहेगी ! करों के बारे में जानकारी के लिए अब निगम पर निर्भरता नहीं रहेगी ! देश विदेश के किसी भी कोने में बैठ इस सुविधा का लाभ मिल जाएगा और इससे समय की बचत और लाइन में लगने की समस्या से छुटकारा मिलेगा ! उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर निगम की वेबसाइट पर दर्ज कराना चाहिए ताकि उन्हें समय समय पर तमाम जानकारी दी जा सके !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट