इंदौर [ NI 24 ] भोपाल के बहुचर्चित शेहला मसूद हत्याकाण्ड में गुरूवार से दो दिनी ट्रायल शुरू हुई ! दो दिन चलने वाली इस ट्रायल में पहली गवाही शेहला के पिता सुलतान मसूद पिता मकबूल अहमद निवासी एचबीडी कालोनी भोपाल की होना थी ! सी बी आई की और से इस केस में पहले चार गवाहों की सूची पेश की गई थी उसमे शेहला के पिता के अलावा खाला का लड़का सैय्यद राहील हुसैन पिता गुलाम मेहंदी निवासी सिरिन काम्प्लेक्स कोयेफिज़ा भोपाल तथा दो अन्य गवाह सोहेल अथर जेदी और एम आर उईके निवासी भोपाल के है !
इंदौर की सीबीआई के विशेष जज अनुपम श्रीवास्तव की अदालत में आज से दो दिनी ट्रायल शुरू हुई शेहला मसूद हत्याकांड ट्रायल में सीबीआई की ओर से शेहला के पिता सुल्तान अहमद मसूद और खाला के लड़के सैय्यद राहिल बतौर गवाह अपने बयान देने वाले थे । दोनो ही अदालत में नही पहुंचे । इस पर बचाव पक्ष की ओर से अभिभाषक सुनिल श्रीवास्तव ने अदालत से दोनों के खिलॉफ वारन्ट जारी करने की मॉग की जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए दोनो के खिलाफ 1000 रू का वारन्ट जारी कर दिया । इस मामले में कल भी दो गवाहों की पेशी होनी है ।

