गुंडों को दौड़ा दौड़ा कर पकड़ा

इंदौर [ NI 24 ] अपराधिक नगरी और मिनी मुंबई नाम से पहचाने जाने वाले इस शहर में बुधवार को पुलिस ने अपना कडा रूख दिखाते हुए अपराधों के लिए कुख्यात बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुंडों को घरों से निकाल कर धर दबोचा ! पुलिस की इस अचानक कार्यवाई से क्षेत्र के गुंडे इधर उधर छुपने लगे ! कोई छत के ऊपर चढ़ गया तो किसी ने दीवार कूद कर भागने की कोशिश की और कोई कमरे में दुबकने लगा ! लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा और जुलूस निकालते हुए थाने ले गई। इस दौरान सात गुंडों को गिरफ्तार करने के अलावा दर्जनभर से ज्यादा संदेहियों को हिरासत में लिया।

सुबह करीब 10.30 बजे से सीएसपी राजेश दंडोतिया, टीआई योगेशसिंह तोमर ने दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ मुखर्जीनगर, महेश यादवनगर, सुंदरनगर, भगतसिंहनगर, कुशवाहनगर, भागीरथपुरा सहित पूरे इलाके में साढ़े तीन घंटे तक सर्चिग की। जवान बदमाशों के घर में घुसे तो कोई छत पर भागा तो किसी ने खिड़की से कूदने की कोशिश की, लेकिन कोई भी पुलिस से बच नहीं सका।

इस दौरान कुख्यात बदमाश छोटा रामसिंह पिता बाबूसिंह निवासी भागीरथपुरा, रोहित व चेतन पिता राजू भाटी को गिरफ्तार किया। साथ ही संदेह के आधार पर पांच युवक पकड़े गए। भागीरथपुरा में रेलवे ट्रैक के पास पुलिस दल निकला तो उसे देख कुछ लड़के भागने लगे। टीआई ने दल-बल के साथ उनके पीछे दौड़ लगाई। बदमाश कभी खेत में घुसे तो कभी गलियों में दौड़े। करीब डेढ़ किमी पीछा कर उन्हें पकड़ा गया। भरत पिता मनोहर तारे से चाकू और अय्या पिता जोसफ निवासी भगतसिंह नगर से तलवार मिली। आकाश पिता बनीराम व चंदू उर्फ सूरज पिता रामनरेश वर्मा निवासी बाणगंगा को भी गिरफ्तार किया गया।

सीएसपी श्री दंडोतिया ने बताया गुंडों के खिलाफ लगातार ऐसे ही अभियान परदेशीपुरा सर्कल में चलाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे गुंडों के खिलाफ मोबाइल नंबर 9479993372 या 9425126106 पर खुलकर शिकायत करें। पकड़े गए बदमाशों पर जिलाबदर की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट