इंदौर [ NI 24 ] रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर 11 महीने के बेटे को गोद में लिए पटरी पार कर रही माँ इंजन से टकराकर पटरी पर जा गिरी। उसने बच्चे को छाती से लगा लिया और इंजन उनके ऊपर से गुजर गया। यह दिल दहला देने वाली घटना देख लोगों ने शोर मचाया तो इंजन रुका। खुशकिस्मती से मां और बेटे पटरी के बीच में गिरे और जान बच गई। महिला को अंदरूनी चोट लगी जबकि बालक के सिर पर खरोंच आई। दोनों को एहतियातन एमवाय अस्पताल भेजा गया।
जी आर पी थाने के मुताबिक़ राधिका उर्फ़ धन्वंतरी पति कमल [ 25 ] के साथ एक बड़ा हादसा होते होते टल गया ! वह अपने 11 माह के बेटे सुमित व छोटे भाई के देवकीनंदन के साथ जिला कोर्ट जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पटरी पार कर रही थी तभी इंजन चल पडा ! महिला अपने बेटे सहित इंजन के नीचे आ गई ! यह नजारा देख लोगों ने शोर मचाया ! तब इंजन रुका , लेकिन जब तक इंजन महिला और उसके बेटे के ऊपर से गुजर चुका था ! हालांकि इस हादसे में महिला को मामूली चौटें आई है वही बेटा सुरक्षित है क्युकि इंजन के नीचे के नीचे माँ ने अपने बेटे को छाती से चिपका लिया था ! यह दिल दहला देने वाली घटना देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए ! फिलहाल माँ बेटे को एहतियात के तौर पर एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया !
एमवायएच के डॉक्टरों ने बताया राधिका को कमर, पैर व कंधे पर अंदरूनी चोट आई है बाकी खरोच हैं, वहीं सुमित को सिर में मामूली खरोच आई है। दोनों खतरे से बाहर हैं। राधिका से पता चला है कि सात महीने पहले पति ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी थी। उसी प्रकरण के लिए कोर्ट जा रही थी।
जीआरपी थाने के प्रभारी एसआई जी.पी. दुबे ने बताया इंजन लक्ष्मीबाईनगर की तरफ से आया था और शंटिंग चल रही थी। ड्राइवर ने बताया उसे पता भी नहीं चला कब राधिका नीचे आ गई।

