इंदौर [ न्यूज़ इंडिया डेस्क ] माखन चोर नन्द किशोर के जन्म दिवस पर सारा देश भगवान् श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मना रहा है ! ऐसा ही नज़ारा इंदौर के राजवाडा स्थित यसोदा माता मंदिर पर देखने को मिला !
इंदौर के एतिहासिक एवं प्राचीन मंदिर राजबाड़ा स्थित यशोदा माता मंदिर में जन्माष्टमी मनाई गई ! इस मंदिर की अपनी एक ख़ास विशेषता रही है ! जन्माष्टमी पर यहाँ महिलाए यसोदा माता की गोद भर संतान प्राप्ति की मन्नत मांगती है ! मंदिर में इंदौर ही नहीं बल्कि देश विदेश के कई शहरों से महिलायें यहाँ आती है ! मंदिर के पुजारी श्री महेंद्र दीक्षित बताते है कि यह मंदिर 225 साल पुराना है और यहाँ पिछले 50 सालों से महिलाए यसोदा माता की गोद भरने की रश्म करती है और साथ ही संतान प्राप्ति के लिए दुआ मांगती है !
मंदिर में जन्माष्टमी पर भगवान् श्री कृष्ण का विशेष श्रृंगार किया गया ! हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रात 12 बजे भगवान् श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया साथ ही भगवान् श्री कृष्ण की आरती कर छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया ! जय श्री कृष्ण के जयघोष के नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन
इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

