इंदौर [ NI 24 ] सड़क हादसे में एक मेडिकल स्टुडेंट की मौत हो गई ! छात्र जिस समय कालेज से घर लौट रहा था तभी एक ट्रक ने उसे रोंद दिया ! हादसे के बाद मृत छात्र के साथियों ने एम् वाय अस्पताल में हंगामा भी किया ! हादसा संयोगिता गंज थाना क्षेत्र स्थित नेमावर रोड पर मंगलवार शाम हुआ ! इंडेक्स मेडिकल कालेज से एम् बी बी एस की पढाई कर रहा सागर सिंह अपने दोस्त फारुक के साथ कालेज से घर लौट रहा था ! दोनों दोस्त अलग अलग बाइक पर सवार थे ! नेमावर रोड पर एक ट्रक ने सागर को टक्कर मारी और फिर उसके ऊपर से निकल गया ! हादसे में सागर की मौके पर ही मौत हो गई ! सागर के शव को जब एम् वाय अस्पताल लाया गया तब तक उसके साथियों की काफी भीड़ अस्पताल में जमा हो गई थी !
अपने साथी की मौत से गुस्साए मेडिकल स्टुडेंट्स ने अस्पताल में हंगामा भी किया ! सागर मूल रूप से धार के बाकानेर का निवासी था ! सागर के पिता किसान है और वह उनका इकलौता बेटा था ! मामले में संयोगितागंज पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है फिलहाल ट्रक का चालक फरार है !

