इंदौर [ NI 24 ] मंगलवार सुबह एक निजी अस्पताल परिसर में ट्रेवल्स संचालक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी ! गंभीर रूप से से घायल धर्मेन्द्र ठाकुर नामक युवक का उपचार किया जा रहा है, वही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है !
इंदौर के ए.बी. रोड स्थित सुयश हास्पिटल में भर्ती अपनी भाभी को देखने आये उदय ट्रेवल्स के संचालक धर्मेन्द्र ठाकुर नामक युवक को अस्पताल परिसर में उस वक्त अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी , जब वह अस्पताल परिसर की पार्किंग में मौजूद था ! दो अज्ञात बदमाश वही घात लगाए बैठे थे और उन्होंने अचानक धर्मेन्द्र ठाकुर पर गोली चला दी जो उसके सिर में जा लगी !
घटना के बाद बदमाश फरार हो गए , वही अस्पताल परिसर में हडकंप मच गया ! तत्काल लोगों ने धर्मेन्द्र ठाकुर को अस्पताल में दाखिल कराया , जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है ! फिलहाल पुलिस हमलावरों की पड़ताल में जुट गई है ! माना जा रहा है कि व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा अथवा वर्चस्व की लड़ाई में यह हमला किया गया है !

