एमपीसीए चुनाव में 20 निष्काषित सदस्यों की जीत

इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोशियेशन में चल रही खीचतान के बाद आखिरकार 20  निष्काषित सदस्यों की जीत हुए..वही सभी सदस्यों को  वोट डालने का भी अधिकार भी हाईकोर्ट की तरफ से मिल गया है ! लम्बी घमासान के बाद जिन 20  सदस्यों की सदस्यता mpca  द्वारा शून्य करने का मामला जो की एक राजनितिक रूप ले चूका था ! मध्यप्रदेश  हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ की डबल बैंच ने रविवार को एक अहम् फैसला लेते हुए एमपीसीए के उन 20 सदस्यों को राहत दी है जो एमपीसीए चुनाव में वोट डालने के लिए परेशान थे। दरअसल रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी द्वारा तर्क रखा गया था सदस्यो का चयन नियमो के विपरीत था इसलिए उनकी अयोग्यता उचित है। इस तर्क पर सदस्यो के वकीलो ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए चुनाव में मतदान प्रक्रिया में सदस्यो को भाग लेने के लिए मौका दिए जाने का अनुरोध किया था। इस अनुरोध पर हाईकोर्ट पूरे मामले की सुनवाई की और 20 सदस्यो के मतदान करने का अधिकार दे दिया वही हाईकोर्ट की डबल बैंच द्वारा सुनाए गए फैसले में एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है यदि एमपीसीए चुनाव में किसी भी पद पर जीत का अंतर यदि 20 से कम होता है तो परिणाम घोषित नही किए जाएगें। सूत्रो के मुताबिक इन 20 सदस्यो के मतदान का फैसला आते ही सिंधिया गुट को सीधा फायदा मिल सकता है।

 

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट