इंदौर [ NI 24 ] गुना से इंदौर आ रही निजी ट्रेवल्स की बस पलटने से 9 लोग घायल हो गए ! जिनमे दो की हालत गंभीर बनी हुई है ! घटना आज सुबह 5 बजे के करीब बायपास पर ओमेक्स सिटी के पास हुई ! गगन ट्रेवल्स की बस MP 08 – 0279 गुना से इंदौर की ओर आ रही थी ! प्राप्त जानकारी के अनुसार संभवत चालक के नियंत्रण खो देने से बस सड़क से उतरकर गड्डे में पलट गई। बस में 40 यात्री सवार थे !
सुचना मिलते ही लसुडिया पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घायल यात्रियों को एम वे अस्पताल पहुंचाया ! जिसमें दो लोगों की स्थिती गंभीर बताई जा रही हैं। घटना के बाद डायवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं।

