ग्वालियर [ NI 24 ] पिछले चौबीस घंटे में तिघरा जलाशय के कैचमेंट एरिये में भारी बारिश से तिघरा के पांच गेट बारह घंटे तक खुले रहने के बाद रात दो बजे बंद कर दिए गए। इस दौरान जलाशय से करीब एक माह का पानी बेकार चला गया। उधर दिन भर बादल छाए तो रहे लेकिन बरसे नहीं। तिघरा जलाशय के गेट बुधवार की दोपहर दो बजे से लेकर रात 2 बजे तक खुले रहे हैं। तिघरा बांध सुरक्षा के एसडीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि तिघरा के कैचमेंट एरिये में हो रही निरंतर बारिश के चलते जलाशय के पहले तीन फिर दो अन्य गेट खोले गए थे। रात दो बजे तक जब कैचमेंट एरिये से पानी का आना कम हुआ और बारिश थमी तो गेट बंद कर दिए गए। उनका कहना है कि इस दौरान जलाशय से करीब एक माह का पानी निकल गया होगा।

