महू में पति पत्नी बच्ची को लेकर तालाब में कूदें

इंदौर [ NI 24 ] इंदौर के पास महू में पति पत्नी अपनी बच्ची के साथ एक तालाब में कूद गए। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। आपसी अनबन के चलते पति पत्नी ने आत्महत्या का फैसला किया था। वहीँ उनकी दो साल की मासूम बच्ची को स्थानीय लोगों द्वारा बचा लिया गया है ! इंदौर के पास महू के गवली पलासिया के तालाब में पप्पू नामक युवक और उसकी पत्नी संगीता कूद गए। इनकी एक दो साल की बच्ची भी साथ में थी जिसे पास ही खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने बचा लिया।

तालाब में कूदने से पति पत्नी दोनों की मौत हो गई। पति पत्नी के बीच आपसी कलह का मामला सामने आया है। घटना के समय सुजाता नाम की एक महिला उनके साथ चल रही थी। सुजाता के मुताबिक घटना के पहले दोनो लड़ रहे थे और अचानक तालाब में कूद पड़े। रेस्क्यू टीम ने डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद दोनों के शव तालाब से निकाल लिए !

  • Related Posts

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

    दो समूह संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़झाले की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू जब शिवपुरी विकासखण्ड की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट