दरगाह में मुठभेड़, फायरिंग

इंदौर [ NI 24 ]  देर रात एक दरगाह के सेवक को लूटने पहुचे बदमाशो की पुलिस से मुठभेड़ हो गई ! बदमाशो ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी थी ! पुलिस जवानो ने भी जवाब में गोली चलाई , हालाकि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ ! मौके से बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए ! घटना के बाद पुलिस ने शहर के सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के लिहाज से चेकिंग अभियान भी चलाया !
वारदात देर रात खजराना थाना क्षेत्र के एम् आर टेन मार्ग स्थित हजरत सय्यद शाह बाबा की दरगाह पर हुई ! दरगाह के बुजुर्ग सेवक हाजी मस्तान रात को सोने की तैयारी में थे तभी पांच छः बदमाश दरगाह परिसर में घुसे , बदमाशो ने मस्तान बाबा का कमरा खुलवाकर उनसे कमरे में रखे पैसे मांगे !

मस्तान बाबा के अनुसार  दो बदमाशो ने इस दौरान उन्हें पकड रखा था और दो कमरे की तलाशी ले रहे थे ! जिस समय बदमाश वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे तभी गश्त कर रहे खजराना थाने के जवान तुलसीराम और रजनीश मौके पर पहुच गए ! बदमाशो ने पुलिस को देखा तो रिवाल्वर निकालकर फायर कर दिया ! जवान तुलसी राम के अनुसार बदमाशो ने जब गोली चलाई तो उन्होंने भी जवाब में फायर किया लेकिन बदमाश दरगाह के पीछे की दीवार कूद कर भाग निकले !

घटना की जानकारी वरिष्ट पुलिस अफसरों को लगी तो गश्त कर रही एडिशनल एस पी अंजना तिवारी , सी एस पी जैदी और रुपेश दिवेदी मौके पर पहुचे ! सी एस पी दिवेदी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की दोनों तरफ से फायर हुए लेकिन बदमाश बच कर भाग निकले ! घटना के  बाद पुलिस ने शहर के सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढाकर चेकिंग की थी ! जिस जगह  वारदात हुई है वहा इससे पहले भी तीन मर्तबा लूट का प्रयास हो चुका है !

मामले में दोनों जवानो तुलसीराम और रजनीश की भूमिका पर सवाल उठ रहे है पुलिस सूत्रों का ही कहना है की दोनों जवान घटना के समय मस्तान बाबा के कमरे के पास बने कमरे में सो रहे थे ! फिलहाल अफसरों ने इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की है ! मामले में खजराना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट