5 साल की बच्ची के हत्यारे को आजीवन कारावास

इंदौर [ NI 24 ] 7 जून 2010 को एक हैवान की शिकार बनी 5 वर्षीय बच्ची को आखिर इन्साफ मिल ही गया ! उसके साथ दुष्कृत्य कर उसकी ह्त्या करने वाले को इंदौर जिला कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है !

5 वर्षीय बच्ची से दुष्कृत्य कर ह्त्या करने वाला हैवान शक्ल सूरत से सीधा सादा दिखाई देता है लेकिन इसने एक 5 वर्षीय बच्ची की इज्जत तार-तार कर उसकी हत्या कर पहचान छुपाने के लिए उसके चहरे को पत्थरो से कुचल डाला था ! भीख मांगने वाले परिवार की बच्ची अपने परिवार के साथ शिर्डी से जावरा अपने घर जा रही थी लेकिन उनके पास टिकिट न होने के कारण टी.टी. ने उन्हें स्टेशन पर उतार दिया ! टिकिट के रुपयों का इंतजाम करने के लिए उसकी माँ भीख मांगने गयी और बच्ची को उसके दादाजी के पास छोड़ गयी !

इसी दौरान बदमाश बंटी उर्फ़ भूरा उर्फ़ भारत जाट बच्ची के दादाजी के पास पहुंचा और बच्ची को बिस्किट दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया और राजकुमार ब्रिज  के पास स्थित रेलवे के सी केबिन में बच्ची के साथ दुष्कृत्य कर उसकी ह्त्या कर लाश रेलवे पटरी के पास फैंक गया ! बच्ची की लाश मिलने के बाद क्षेत्र में काफी हंगामा मचा था, इसके चलते मामले पर मुख्यमंत्री कार्यालय से भी नजर रखी जा रही थी ! अपराध को गंभीर प्रकरण में रख न्यायाधीश एस.के. रघुवंशी ने बंटी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 1000 रुपये अर्थदंड भी लगाया !

 

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट