केन्टीन में तोड़ फोड़

इंदौर [ नि 24 ]  एमजीएम मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में शनिवार शाम खाने की बात पर छात्रों ने कैंटीन संचालक से मारपीट की। उन्होंने महिला कर्मचारियों से र्दुव्‍यवहार करते हुए तोड़फोड़ भी की। संचालक का आरोप है कि छात्रों ने गल्ले से रुपए भी लूटे। कॉलेज परिसर स्थित पद्मावती कैफे के संचालक कमल अग्रवाल के अनुसार शाम करीब सात बजे कैंटीन में मैं, पत्नी सीता, भारती यादव और कुसुम मौजूद थीं। इस दौरान कुछ छात्र वहां आए और कहा कि खाने के रुपए वे महीने के आखिरी में देंगे, जबकि बोर्ड पर लिखा है कि खाने के पहले टोकन लेना होगा। सेल्फ सर्विस का प्रावधान भी रहेगा। बकौल श्री अग्रवाल, मैंने मना किया तो छात्रों ने मारपीट की। खिड़की-दरवाजे के कांच फोड़े और फर्नीचर फेंक दिया।महिला कर्मचारियों से भी बद्तमीजी की। आग लगाने के लिए गैस की टंकी भी बाहर निकाल ली। श्री अग्रवाल का कहना है कि ये छात्र रोज कैंटीन में आते हैं। उनमें से एक छात्र पांडे चिल्ला रहा था, जबकि एक अन्य छात्र खुद को जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन का पदाधिकारी बता रहा था। छात्र गल्ले से 100 व 500 के नोट भी निकालकर बाइक से भाग गए। इस बीच, कॉलेज की ओर से डॉ. राहुल रोकड़े, कर्मचारी राम कोटियाने, अफसर अली व सिक्युरिटी जवान वहां पहुंच गए। पुलिस कार्रवाई की बात सामने आई तो कॉलेज प्रशासन व संचालक में बहस होने लगी। हालांकि डॉ. रोकड़े का कहना है कि पुलिस कार्रवाई के लिए नहीं रोका है। संचालक इसके लिए स्वतंत्र है। मामले की लिखित शिकायत मिलने पर ही कॉलेज प्रशासन कार्रवाई करने में सक्षम है। वहीं, कॉलेज प्रशासन के अनुसार शाम साढ़े सात बजे कैंटीन संचालक कॉलेज के प्रभारी डीन के कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने छात्रों की शिकायत की।


  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट