हास्पिटल की लापरवाही से बच्चा बदला

इंदौर [ नि 24 ] बाम्बे हास्पिटल में लगातार लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। इस बार अस्पताल पर बच्चा बदलने के आरोप लगे हैं। डिलेवरी के लिए आई महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी जिंदा बच्ची के बदले मृत बच्ची थमा दी गई। अब अस्पताल प्रशासन बच्चे का डी.एन.ए. टेस्ट करवाकर मामले को शांत करने में जुटा है | इंदौर का पांच सितारा बाम्बे हास्पिटल लगातार विवादों में बना हुआ है। कभी सामान्य मरीज को एड्स पीडि़त बताने तो कभी लापरवाही से इलाज करने के आरोप अस्पताल पर लगते रहे हैं।

इस बार नरवल की अनीता चोधरी ने बच्चा बदलने का आरोप लगाया है। अनीता चोधरी  ने अस्पताल में कल एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था लेकिन उन्हें आज मृत बच्ची थमा दी गई और उनकी बच्ची दूसरो को सोप दी है | इससे नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

मामले की शिकायत विजय नगर थाने पर अस्पताल प्रशासन ने की थी | वही अब अस्पताल प्रशासन बच्चे का डी.एन.ए. टेस्ट की बात कहा रहा है | जिसकी रिपोर्ट सात दिन बाद आएगी |
अब देखना होगा की लगातार विवादों में रहने वाले इस पाच सितारा अस्पताल पर पुलिस अब क्या कार्यवाही करता है |

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट