इंदौर [ NI 24 ] खाना बनाने के दौरान स्टोव फटने से एक महिला और उनका 6 माह का मासूम आग की चपेट में आ गये ! जब इन्हें बचाने महिला का पति गया तो वो भी झुलस गया | तीनो को गंभीर हालत में उपचार के लिए ऍम.वाय.हास्पिटल लाया गया ! घटना परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के गोरी नगर की है ! यहाँ रहने वाले राजेश की पत्नी रेखा रात को खाना बना रही थी ! उसी दौरान स्टोव फट गया | जिसकी चपेट में रेखा और उसका 6 माह का मासूम समीर आ गया !
जब इन्हें बचाने राजेश गया तो वो भी इसकी चपेट में आ गया ! तीनो को गंभीर हालत में उपचार के लिए ऍम.वाय.अस्पताल लाया गया ! जहा तीनो की हालत गंभीर बनी हुई है |

