शिवपुरी (विनय धौलपुरिया)। तीन दिन पहले सुभाषपुरा थानान्तर्गत आने वाले करई फाटक के समीप सडक किनारे मिली ट्रक चालक सलाऊद्धीन उर्फ सुजाऊद्धीन पुत्र यूसुफ खां निवासी साखरद थाना फिरोजपुर की हत्या और ट्रक लूट का मामला पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध दर्ज कर लिया है।
इस सनसनीखेज हत्या सह लूटकाण्ड में पुलिस के शक की सुईं ट्रक स्टाफ पर ही घूम रही है। थाना प्रभारी सुभाषपुरा का दावा है कि पुलिस के हाथ इस काण्ड के संदर्भ में कुछ पुख्ता जानकारियां लग चुकी हैं जिनके आधार पर पुलिस उपरोक्त मामले के आरोपियों को धर दबोचने में सफलता प्राप्त कर लेगी। ट्रक ड्रायवर की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

