शिवपुरी (अजय दण्डौतिया)। बीते शुक्रवार की रात अपने भाई के साथ शौच जाने के लिए निकली एक 13 वर्षीय नाबालिग युवती नदारद हो गई है। बैराड संवाददाता विजय मित्तल की जानकारी के अनुसार युवती की नदारदगी को लेकर कस्वे में तरह-तरह की चर्चाएं चल निकली हैं। युवती के नदारद होने की सूचना उसके अपने भाई ने घर जाकर परिजनों को दी।
इस सूचना पर युवती की तलाश सबदूर की गई लेकिन वह नहीं मिली। नदारद युवती के मामले में सनसनीखेज तथ्य यह भी है कि जिस समय युवती नदारद हुई है उसी समय से धर्मेन्द्र चिढार पुत्र मुन्ना चिढार चपरासी लखेश्वर स्कूल भी गायब है। दोनों की नदारदगी को लेकर बैराड कस्वे में चर्चाओं का बाजार बुरी तरह गर्म है। नदारद युवती के पिता विजय ने पुलिस में उपरोक्त सूचना दे दी है।

