कड़ी सुरक्षा में गैंग रैप पीडिता का अंतिम संस्कार

नई दिल्ली [ इंटरनेट डेस्क ] दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप की पीडिता की सिंगापूर में मृत्यु के बाद आज दिल्ली में उसका अंतिम संस्कार किया गया ! सिंगापूर से प‌ीड़िता को एयर इंडिया के एक विशेष विमान से दिल्ली लाया गया।

पीड़िता का शव तड़के इंदिरा गांधी अंततराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। वहां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूद थीं। उन्होंने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें अपनी संवेदना व्यक्त की। शव को हवाई अड्डे से महावीर एंक्लेव ले जाया गया, जहां वह रहती थी। उसके बाद उसका शव द्वारका के श्‍मशान भू‌मि ले जाया गया जहां कड़ी सुरक्षा के बीच सवेरे उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह, पश्चिम दिल्ली के सांसद महाबल मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता भी मौजूद थे। जनता के भारी आक्रोश को देखते हुए पीडिता का अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया !

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट