गैंग रेप की शिकार युवती ने दम तोड़ा

सिंगापुर [ NBT ] सुपर स्पेशऐलिटी माउंट एलिजाबेथ हॉस्पिटल में भर्ती दिल्ली गैंग रेप की शिकार 23 वर्षीय युवती जिंदगी की जंग हार गई। शनिवार तड़के उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने शुक्रवार रात को ही आशंका जताई थी कि पीड़ित लड़की के कई अंग काम करना बंद कर सकते हैं। भारतीय समय के अनुसार शनिवार तड़के रात 2 बजकर 15 मिनट पर पीड़ित युवती ने आखिरी सांस ली।

सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त टीसीए राघवन ने कहा कि शव भेजने की तैयारी चल रही है। दोपहर बाद शव भारत भेजा जा सकता है। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि युवती के पार्थिव शरीर को भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजे के करीब सिंगापुर से स्पेशल प्लेन से लेकर रवाना होंगे और शाम तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है। अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।

नई दिल्ली में रविवार 16 दिसंबर की रात चलती बस में गैंग रेप के बाद लड़की को बुरी तरह पीटा गया था। दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल से लड़की को 26 दिसंबर की रात एयर ऐंबुलेंस के जरिए सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ हॉस्पिटल ले जाया गया था। सफदरजंग हॉस्पिटल में लड़की के तीन ऑपरेशन हुए थे। वहां इलाज के दौरान ज्यादातर समय उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों ने इन्फेक्शन की वजह से मरीज की आंत को भी ऑपरेशन कर निकाल दिया था।

इससे पहले सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ हॉस्पिटल ने शुक्रवार रात को जारीमेडिकल बुलेटिन में कहा था कि लड़की के सिर में गंभीर जख्म हैं, फेफड़ों और पेट में इन्फेक्शन है और वह तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों से जूझ रही हैं। माउंट एलिजाबेथ अस्पताल के सीईओ डॉक्टर केल्विन लोह ने कहा था, ‘गुरुवार को अस्पताल लाए जाने के बाद हमारे डॉक्टरों की टीम ने जांच में पाया कि दिल का दौरा पड़ने के अलावा उसके फेफड़ों और पेट में इन्फेक्शन है और साथ ही सिर में भी गंभीर जख्म हैं।’

देर रात सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ हॉस्पिटल से खबर आई की दिल्ली की जांबाज बेटी नहीं रही। इसके बाद सुबह हॉस्पिटल की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि लड़की ने बहुत हिम्मत दिखाई, लेकिन उसके कई जरूरी अंगों ने एकसाथ काम करना बंद कर दिया। स्थानीय समय के अनुसार पीड़ित ने शनिवार सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर दम तोड़ा।

हॉस्पिटल की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि आखिरी घड़ी में परिवार के सदस्य और भारतीय उच्चायोग के लोग पीड़िता के साथ ही थे। पीड़िता के शव को भारत लाए जाने की तैयारी की जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि पीड़ित लड़की की मौत के बाद से इस पूरे केस में मोड़ आ गया है। अब आरोपियों पर हत्या का मुकदमा चलाया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो अपराध साबित होने पर आरोपियों को अधिकतम फांसी की सजा मिल सकती है।

इस खबर पर दुख जाहिर करते हुए तमाम राजनेताओं और जानी-मानी हस्तियों ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस घटना पर दुख जताया है। योगगुरु बाबा रामदेव, केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ और आम आदमी पार्टी ने कहा है कि इस मौके पर समझदारी से काम लेना चाहिए। बॉलिवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने भी ट्विटर पर दुख जाहिर किया है।

जैसे ही रेप पीड़ित लड़की के निधन की खबर आई, दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने हंगामे और विरोध प्रदर्शनों की आंशंका के चलते पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम करना शुरू कर दिया है। पुलिस बलों को अलग-अलग जगह पर तैनात किया जा रहा है।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट