इंदौर [ NI 24 ] दिल्ली में हुऐ सामूहिक दुराचार की घटना के बाद पुलिस की लाख कोशिशो के बाद भी दुष्कर्म के मामलों में कमी नहीं आ रही है । गुरूवार रात फिर दो जगहों पर नाबलिको से दुष्कर्म के मामले सामने आये है । जिसमे दुष्कर्म की शिकार एक बच्ची तो महज पांच साल की ही है ।
बुधवार को दो जगह सामूहिक दुष्कर्म के मामले सामने आये थे । पुलिस दोनों मामलों के आरोपियों को पकडती उससे पहले ही गुरूवार रात फिर दुष्कर्म के दो और मामले सामने आये है । पहला मामला पीथमपुर का है यह एक पाच साल की मासूम के साथ अज्ञात आरोपी ने दुष्कर्म किया । मासूम को गंभीर हालत में उपचार के लिए एम,वाय,अस्पताल में भर्ती किया गया है । जहा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है ।
पीथमपुर पुलिस को अब बच्ची के ठीक होने का इंतज़ार है । जिसके बाद ही साफ़ पायेगा की मासूम के साथ किसने दुष्कर्म किया है । वही दूसरा मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है । यह एक नाबालिक के साथ मोहल्ले में ही रहने वाले बबलू ने दुष्कर्म किया । दुष्कर्म का शिकार बच्ची बबलू को जानती थी । बबलू उसे सामान देने के बहाने गया और दुष्कर्म किया । मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बबलू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है । लाख कोशिशो के बाद भी पुलिस दुराचार के मामलों पर रोक नहीं लगा पा रही है । ऐसे में शहर में दो दिनों में चार मामले सामने आने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे है ।

