इंदौर [ NI 24 ] विजय नगर पुलिस ने एक शातिर चेन लुटेरे को गिरफ्तार कर उससे लूटी हुए चेने बरामद की है । आरोपी सुनसान जगहों पर अकेली महिलाओं को अपना निशाना बनाता था ।
विजय नगर पुलिस की गिरफ्त में आए इस बदमाश का नाम नितेश उर्फ़ रानी है । नितेश के बारे में पुलिस को सुचना मिली थी की वह विजय नगर क्षेत्र में वारदात की नियत से घूम रहा है । सुचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा । पूछताछ में आरोपी ने कई चेन स्नेचिंग की वारदाते काबुली ।
सी एस पी विजय नगर के मुताबिक़ आरोपी उन महिलाओं को निशाना बनाता था जो एकांत जगह पर अकेली जाती हुई नजर आती थी । फिलहाल पुलिस ने आरोपी से चार चेन एक केमरा कान के टाप्स जब्त किए है ।

