काले शीशे लगी बसों पर पुलिस प्रशासन की कार्यवाही

इंदौर [ NI 24 ] दिल्ली में स्कूल बस में हुई सामूहिक बलात्कार के बाद इंदौर पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग काले शीशे लगी बसों को लेकर सख्त हो गया है औऱ इन बसों पर कार्यवाही करने में जुट गया है। ऐसी बसें जिनके शीशे काले हैं पुलिस प्रशासन उन बसों पर चालान कर बस संचालकों को बस के शीशे बदलने की नसीहत दे रहा है।

जहां एक ओर शहर में काले शीशे लगी बसों पर पुलिस प्रशासन कार्यवाही करने में लगा है वहीं दूसरी ओर बस संचालकों का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने बसों के शीशे बदलने के लिए उनको कोई नोटिस नहीं दिया और सीधे का्र्यवाही शुरु कर दी। जिससे उनको और यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामनी करना पड़ रहा है। जबकि पुलिस प्रशासन को यह कार्यवाही शहर में चलने वाली बसों और स्कूल बसो पर करना चाहिये।  वहीं एक बस संचालक ने बताया कि उनके पास जो बसे है वह प्रदेश से बाहर जाती हैं और एयर कंडीशन बसें हैं। जिनके शीशे बदलने का कोई औचित्य नहीं है, साथ ही एक बस के शीशों की कीमत करीब 1 लाख रुपये है। जिन्हे बदलने के लिए उन्हें काफी मोटी रकम व्यय करनी पड़ेगी।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट