सिवनी [ इंटरनेट डेस्क ] दिल्ली गेंग रेप की घटना के विरोध में गुस्से का इजहार करते हुए अब महिलाएं मध्य प्रदेश की सड़कों पर उतर आई हैं तथा अपना तीखा विरोध जताते हुए बलात्कारियों को फांसी और पीड़ित दामिनी को न्याय देने की मांग पर अटल दिखाई दे रहीं हैं । देश का सम्पूर्ण जनमानस इस घटना को लेकर उद्देलित है ।
24/12 को सिवनी में भारी संख्या में महिलाओं ने विशाल मौन जुलुस निकाला तथा सरकार से न्याय दिलाने की मांग की ।ये रैली जुलुस किसी राजनैतिक दल की सरपरस्ती में नहीं अपितु जनभावनाओं के अनुरूप विशुद्ध रूप से नागरिको द्वारा निकाला गया जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं संभ्रांत महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्य नागरिकों ने रैली में शामिल होकर मौन रूप से घटना के खिलाफ अपनी अभिव्यक्ति दी ।
इस अवसर पर जारी पर्चे के माध्यम से अनेकों सवाल भी पूछे गए हैं जैसे – बलात्कार और छेड़खानी किस् से —? नारी से या संस्कारों से ।क्या आज समाज अपनी ही बहन बेटियों की रक्षा करने में असमर्थ है -इत्यादि साथ ही आग्रह किया गया है की इस तरह की किसी भी घटना यदि किसी भी नागरिक के संज्ञान में आती है तो दिए गए नंबरों पर तत्काल पुलिस अधीक्षक को बताएं ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।रैली शहर के महत्वपूर्ण मार्गों से होते हुए नगरपालिका चौक पहुंची जहाँ -महिलाओं ने सबको सन्मति दे भगवान् की गूंज के साथ समापन किया । इस रैली में अनेकों सामाजिक साहित्यिक तथा सांस्कृतिक संगठनों ने सामूहिक रूप से अपना विरोध जताया ।

