इंदौर [ NI 24 ] आज एन एस यु आई के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हुए गेंग रेप आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने के लिए 100 फीट के कपडे पर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया । हस्ताक्षर अभियान में सड़क से गुजर रहे सभी लोगों के हस्ताक्षर करवाए गए जिसे केन्द्रीय गृह मंत्रालय को भेज जाएगा ।
आम जनता की रजा को सरकार के सामने रखने के लिए एन एस यु आई ने इस हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया साथ ही इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सरकार से मांग की है की बलात्कार जैसे शर्मनाक कृत्यों के लिए कानून को शख्त बनाया जाए । जिससे कम समय में पीड़ितों को न्याय मिलने के साथ साथ इस तरह का कृत्य करने वाले आरोपियों को कड़ी सजा मिल सके ।

