इंदौर [ NI 24 ] दिल्ली में हुई गैंग रैप की घटना के बाद जो जनता का गुस्सा फुटा और राष्ट्रपति भवन पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और न्याय की मांग को लेकर आंदोलनकारियो पर किए गए लाठी चार्ज पर कांग्रेस महासचिव
दिग्विजयसिंह ने कहा कि बिना इजाजत यदि जनता राष्ट्रपति भवन में घुसे तो क्या किया जाए , लोगों को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए और लोगों से शांति की अपील की । वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि ऐसे मामलो को फास्ट ट्रेक कोर्ट चलाने व जल्द से जल्द फैसले सुनाए जाना चाहिए ।
इंदौर विमानतल पर पहुंचे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि गैंग रैप की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है । इस घटना के सभी आरोपियों को पकड़ा जा चुका है । अब जल्द से जल्द अदालत इस पर कठोर फैसला सुनाए । सिंह ने आंदोलन कारियों से शांती की अपील करते हुए कहा कि लोग कानून हाथ मे ना ले सरकार और कानून अपना काम कर रहेहै नियम से कार्यवाही भी की जा रही है । श्री सिंह ने दिल्ली में हुए लाठी चार्ज पर कहा कि बिना इजाजत राष्ट्रपति भवन में कोई घुसे तो क्या किया जाए । सभी से शांति की अपील करते हुए कहा कि आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दिलाई जाना चाहिए ।
सिंह ने कहा कि ज्युडिशियली में भी इ स तरह के मामलो में जल्द से जल्द फास्ट ट्रेक कोर्ट चलाकर फैसले सुनाए जाए साथ ही राईट टू अपील को लेकर कहा कि राईट टू अपील में एक फैसले के बाद दूसरी अपील एक निर्णय के बाद फिर अपील के बारे में भी विचार किया जाना चाहिए ।
दिल्ली की मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग के प्रश्न पर सिंह ने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था मुख्यमंत्री के हाथ में नहीं बल्कि पुलिस कंमिश्नर, गर्वनरऔर ग्रह मंत्री के हाथों में है मुख्यमंत्री के हाथ में कानून व्यवस्था नहीं है |

