नई दिल्ली [ इंटरनेट डेस्क ] फ़िल्मी दुनिया के सुपस्टार अमिताभ बच्चन दिल्ली में हुए गैंगरेप की वजह से बेहद दुखी है साथ ही बेहद गुस्से में हैं. फेसबुक पर उन्होंने अपने गुस्से का इजहार करते हुए लिखा है कि उन जानवरों को कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए ।
जिन्होंने ये साबित कर दिया कि उनके चेहरे समाज के कीचड़ में तो सने हुए हैं ही, लेकिन साथ में ये भी कि जिस कोख से वे जन्मे, उसका कितना निरादर किया. न जाने क्यों पुलिस ने जब उनमें से कुछ को पकड़ा, तो उन्हें पुलिस स्टेशन उनके चेहरे पर कपड़ा डालकर ले गए ।
खोलिए मुंह उनका, हम उन वहशी जानवरों का चेहरा देखना चाहते हैं और चाहते हैं कि वो भी हमारी सूरत देखें और जाने कि हम उन्हें किन नजरों से देखते हैं. देश का कानून यदि अवसर देता है तो उन्हें बाज़ार में खुला छोड़ देना चाहिए था. फिर हम सब स्वयं उन्हें अपना कानून चखा देते. अमिताभ ने कहा है कि फांसी देने से तो उनका उद्धार हो जाएगा उन दरिंदों को नपुंसक बनाकर छोड़ देना चाहिए ।

