इंदौर [ NI 24 ] भ्रष्टाचार विरोधी मंच के कार्यकर्ता रहे अरविन्द केजरीवाल की नई पार्टी ” आम आदमी पार्टी ” ने इंदौर के प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया । पत्रकार वार्ता में पार्टी के सदस्य संजय सिंह ने संगठन मजबूत करने की बात कही ।
आम आदमी पार्टी के सदस्य संजय सिंह ने बताया की देश की सबसे बड़ी बीमारी भ्रष्टाचार है । जिसे ख़त्म करने के लिए पार्टी का गठन किया गया है । उन्होनें कहा की फिलहाल पार्टी को संगठन मजबूत करने की जरुरत है । जिसके लिए 15 दिसंबर से प्रदेश भर में पार्टी की जिला कार्यकारिणी का गठन शुरू किया गया है , जो की 5 जनवरी तक पूर्ण कर लिया जाएगा ।
इस मौके पर उन्होनें बताया की कांग्रेस और भाजपा दोनों ही भ्रष्टाचार में लिप्त है । इस लिए केंद्र और राज्य सरकार को अभी तक एक मजबूत विपक्ष नहीं मिल पाया है जो अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा सके । उन्होनें बताया की जनता स्पष्ट रूप से एक साफ़ सुथरी छवि की सरकार चाहती है लेकिन जहाँ जनता के पास कोई विकल्प नहीं होने के कारण उसे मजबूरन कांग्रेस या भाजपा को ही चुनना पड़ता है । वहीँ आम आदमी पार्टी के आ जाने से उन्हें एक साफ़ सुथरी सरकार बनाने का विकल्प मिलेगा ।

