इंदौर [NI 24 ] आज इंदौर आए फिल्म कलाकार परीक्षित साहनी अपने सीरियल ” हाउस वाइफ़ है सब जानती है ” के प्रमोशन के लिए इंदौर आए थे । मिडिया से चर्चा के दौरान उन्होनें अपने निजी अनुभव बांटे और बताया की मै शूटिंग पर व्यस्त था मेरी वाइफ़ ने मुझे फोन कर बताया की दिल्ली में एक दर्द नाक गेंग रेप हो गया है । मैं इतना परेशान हो गया की मेरे देश में ये क्या हो रहा है ।
मेरी बेटियां भी विदेश में है उन्होनें भी मुझसे पूछा कि दिल्ली में यह क्या हो रहा है । मैं तो यह चाहता हूँ की ऐसे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि कोई दूसरा किसी महिला की ज़िन्दगी बर्बाद न कर सके ।

