विश्वविद्यालय प्रबंधन की लापरवाही विद्यार्थी हुए फेल

इंदौर [NI 24 ] देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में अनियमितताओं के आज चलते एन.एस.यू.आई के कार्यकर्ताओं ने आई.पी.एस. के विद्यार्थियों को एक विषय में फेल कर दिए जाने पर यूनिवर्सिटी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। NSUI छात्र नेताओं का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के कारण 58 में से 54 विधार्थियों को एक सब्जेक्ट में फेल कर दिया, जिससे विद्यार्थियों में काफी आक्रोश नज़र आया ।

इंदौर पबिलक स्कूल के एम.बी.ए. सेकेण्ड सेमेस्टर के माइक्रो इकोनामिक्स विषय में 58 में से करीब 54 विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया। जिन विद्यार्थियों को इस सब्जेक्ट में फेल किया गया उन्हें जीरो से लेकर दस अंक तक मार्क दिए गए हैं जबकि विद्यार्थियों में कई टॉपर भी है । विद्यार्थियों को आरोप है कि उनकी कापी चेक करने में लापरवाही बरती गई है। विद्यार्थियों ने एन.एस.यू.आई. कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विश्वविद्यालय परिसर में यूनिवर्सिटी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कुलसचिव डा. आर.डी. मुसलगावकर को सौंपे ज्ञापन में कापियों की निष्पक्ष पुन: जाच की मांग की है ।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट