नागपुर [ इंटरनेट डेस्क ] अपनी कप्तानी में पहली बार घरेलू सीरीज हारने पर टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि क्रिकेट में हार जीत तो होती रहती है। धौनी ने नागपुर टेस्ट के ड्रा होने के लिए पिच को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इस पिच में गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं था। उन्होंने कहा कि बेजान पिच की वजह से हम इस टेस्ट को जीत कर सीरीज बराबर नहीं कर पाए।
गौरतलब है कि इस सीरीज में टीम इंडिया के खिलाड़ियों खास कर कप्तान धौनी के खराब प्रदर्शन को लेकर काफी आलोचना हो रही है। इतना ही नही कई पूर्व कप्तानों ने धौनी को कप्तान से हटाने की मांग तक की है। भारत 28 साल बाद इंग्लैंड से घरेलू मैदान पर सीरीज हारा है। 2-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम पर नागपुर टेस्ट जीतने को लेकर काफी दबाव था, लेकिन भारत के प्रदर्शन में कोई खास सुधार नहीं हुआ और हम सीरीज हार गए। इंग्लैंड के हाथों भारत लगातार दूसरी बार सीरीज हारा है। इससे पहले 1984-85 में डेविड गॉवर के नेतृत्व में इंग्लैंड ने भारत को भारत में हराया था।

