नकली घी की फेक्ट्री पर छापा

इंदौर [ NI 24 ] परदेशीपूरा स्थित गोहर नगर घर में आज परदेशीपूरा पुलिस ने दबिश देकर नकली घी के कारखाने पर कार्यवाही कर करीब 100 किलो से ज्यादा का नकली घी और नामी घी कंपनियों के रेपर जप्त किये। परदेशीपूरा थाना CSP राजेश डंडोतिया ने टीम को लेकर गोहर नगर के एक घर में चल रहे नकली घी के कारखाने पर दबिश दी, नकली घी के इस कारखाने को वहीँ रहने वाला संदीप भिन्ड़ोरिया संचालित कर रहा था, जिसे वो नामी घी कंपनियों के रेपर चढ़ाकर बाज़ार में बेचता था।

पुलिस ने कारखाने से नोवा , मुरली , पारस  , संस्कार ,सोरभ ,कान्हा कृष्णा जेसी 10 नामी कंपनियों की पैकेजिंग बरामद की। साथ ही पुलिस ने कारखाने से नकली घी को शुद्ध दर्शाने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले कलर और एसेंस भी बरामद किये है। आरोपी नकली घी के डब्बो पर फर्जी एक्सपायरी डेट की सिल भी लगाया करता था । कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा एक्सपायरी डेट की सिले भी बरामद की गयी है।

सीएसपी राजेश डंडोतिया ने बताया की आरोपी पर आईपीसी की धारा 420 और कापी राईट्स धाराओं के तहत मुक़दमा कायम किया जायेगा। चूँकि आरोपी के फरार होने से फिलहाल पुलिस द्वारा यह बताना मुश्किल है की आरोपी कहाँ कहाँ बाज़ार में नकली घी बेचता था। आरोपी संदीप भिन्ड़ोरिया 2 साल पहले नकली घी का धंधा करने के आरोप में पकड़ा जा चूका था । दोबारा नकली घी के मामले में पकडे जाने पर अब आरोपी के खिलाफ पुलिस  NSA  (रासुका ) की कार्यवाही करेगी। पुलिस द्वारा दी गयी सुचना के आधार पर अब खाद्य एवं ओषधि विभाग भी अपनी कार्यवाही में लगा है।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट