प्रदेश था आतंकवादियों का गड़ ….उमाशंकर गुप्ता

इंदौर [NI 24] प्रदेश के गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा की दिग्विजय सिंह ने प्रदेश को सिमी के कार्यकर्ताओं का गड़ बना दिया था। गृहमंत्री आज इंदौर में वैष्णव स्कुल के वार्षिक उत्सव में शामिल होने पहुंचे थे।

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही नेताओं के तीखे बयान बाजी का दौर तेज हो गया है। पिछले दिनों प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के दिए गए बयान प्रदेश सरकार और पुलिस हिन्दू आतंकवादियों की संरक्षक है । इस बयान के बाद ही प्रदेश में हलचल मच गई थी जिसपर पलट वार करते हुए इंदौर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश के गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा की दिग्विजय सिंह के 10 साल के शासन काल में मध्यप्रदेश सिमी आतंकियों का गड़ बन गया था और प्रदेश में सिमी आतंकवादियों की इतनी तादाद बड़ चुकी थी की देश में हुए कई आतंकी हमलों के तार मध्यप्रदेश से जुड़े हुए निकले थे । जिस पर पिछले कुछ सालों में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने लगाम लगा दी है। 

कुल मिलाकर मिशन 2013 चुनवों को लेकर दोनों ही पार्टियों में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है । कभी कांग्रेस भाजपा की कथनी और करनी पर आरोप लगाता है तो कभी भाजपा कोंग्रेस के मंत्री और उनके शासन काल में किये गए आतंकी हमले और भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठाता है ।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट