इंदौर [ NI 24 ] शताब्दी के सबसे दुर्लभ संयोग 12 तारीख 12 महिना और 12 साल के मौके पर सर्व सेवा संस्था द्वारा 12 घंटे 12 मिनट 12 सेकण्ड तक लगातार एक हास्य कार्यक्रम “म्यूजिक और ट्वेल” का आयोजन इंदौर प्रेस क्लब में किया गया । संस्था का दावा है की ये कार्यक्रम विश्व के सबसे दीर्घावधि का कार्यक्रम है । और इसे गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए भेजा जाएगा ।
इस मौके पर सर्वसेवा संस्था के सचिव मनीष विश्नोई ने बताया की कार्यक्रम में 12 कलाकार 12 घंटे 12 मिनट 12 सेकण्ड तक लगातार अपनी प्रस्तुति देंगे । ये कलाकार कामेडी किंग सुनील पाल, एहसान कुरैशी जैसे बड़े बड़े हास्य कलाकारों के साथ प्रस्तुति दे चुके है। साथ ही रेड ऍफ़ एम् के कार्यक्रम चेम्पियन बत्तीसी के विजेता रहे हास्य कलाकार टीकम सिंह राय भी अपने साथी कलाकारों के साथ लोगों को हसाएंगे, उन्होनें बताया की 12.12.12 के इस विशेष संयोग पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से 12 सामाजिक सन्देश भी दिए जाएंगे।कार्यक्रम का समापन रात्रि 12 बजकर 12 मिनट 12 सेकण्ड पर होगा।

