दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपत्ति की ह्त्या

इंदौर [ NI 24 ] शहर में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी। घटना शहर के स्कीम नंबर 114 इलाके की है। आशंका है कि लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात के बाद से ही ठक्कर परिवार का नौकर गायब है। आशंका है कि उन्होंने अपने साथियों की मदद से वारदात को अंजाम दिया है।

घटना इंदौर के स्कीम नंबर 114 की है… जहां रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति किरीट ठक्कर और उनकी पत्नी वर्षा की बदमाशों ने बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी… वारदात को दोपहर डेढ़ से ढाई बजे के बीच अंजाम दिया गया… दोनों दंपत्ति को एक बजे के आसपास अपने बंगले के बाहर देखा गया था… जबकि डेढ़ बजे वर्षा ने अपने बेटे केरॉन को फोन कर लंच के लिए घर पर बुलाया था… बेटा करीब ढाई बजे घर पहुंचा तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।

बंगले में घुसे बदमाशों ने सबसे पहले 60 वर्षीय वर्षा ठक्कर पर हमला कर उनकी हत्या की और फिर भीतर के कमरे में टीवी देख रहे 67 वर्षीय किरीट ठक्कर को निशाना बनाया… इसके बाद बदमाश ने पूरे घर को अस्त व्यस्त कर दिया… घर में करीब पांच लाख रूपए नकद और लाखों रूपयों के जेवरात थे… जो गायब बताए जा रहे है।

शक की सुई परिवार के एक नौकर पर जा रही है… वर्षा ठक्कर ने गुजराती भाषा बोलने वाले इस नौकर को तीन चार दिन पहले ही काम पर रखा था… उसके बारे में परिवार की ओर से पुलिस को जानकारी भी नहीं दी गई है… घटना के बाद से ही नौकर गायब बताया जा रहा है !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट