इंदौर [ NI 24 ] आज माता देवी अहिल्या की पुण्य तिथि है ! लोकमाता देवी अहिल्या के पुण्य स्मरण दिवस पर आज राजबाड़ा चौक स्थित अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ! इस मौके पर दोपहर में प्रतिभा सम्मान समारोह भी होगा ! शहर में माता अहिल्या की पालकी यात्रा का आयोजन कई दशकों से किया जाता रहा है ! इंदौर को माँ अहिल्या की नगरी के नाम से जाना जाता है ! इंदौर को देश में पहचान दिलाने में लोकमाता अहिल्या की अहम् भूमिका रही है ! उन्होंने देश भर में कई नदियों व उनके किनारे घाट एवं धर्मशालाएं बनवाई है ! न्याय की रक्षा के लिए माता ने अपने बेटे को हाथी के पेरों तले दबवा दिया था ! आज माता की 217 वी पुण्य तिथि है ! सतगुरु अण्णामहाराज की संस्था द्वारा सुबह साडे पांच बजे से ही राजबाड़ा स्थित अहिल्या प्रतिमा पर 217 शिव लिंगों का निर्माण कर पूजा की जा रही है ! राजबाड़ा पर अण्णा महाराज व अमृत फले महाराज मौजूद रहे !
सुबह आठ बजे प्राचीन इन्द्रेश्वर मंदिर में लघु रुद्राभिषेक किया ! बाद में गोपाल मंदिर में पूजा हुई जहाँ देवी अहिल्या की प्राचीन तस्वीर रखी हुई है ! इन सभी आयोजन में सांसद सुमित्रा महाजन , मेयर कृष्ण मुरारी मोघे , विधायक सुदर्शन गुप्ता नेता प्रतिपक्ष अभय वर्मा , शंकर लालवानी , उषा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महाराष्ट्रियन समाज के लोग मौजूद थे ! दोपहर 3 . 30 बजे अहिल्या उत्सव समिति के बेनर तले गांधी हाल से पालकी यात्रा शुरू होगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गोपाल मंदिर पर समाप्त होगी !
कई दशकों से अहिल्या पुण्य तिथि पर पालकी यात्रा निकल रही है ! पालकी उठाने का काम भोई समाज का एक परिवार करता आ रहा है परिवार का कहना है जैसे ही यात्रा शुरू होने लगती है पालकी में भारी पण आ जाता है मानों लगता है पालकी में माता विराजित हो गई है !

