इंदौर [ NI 24 ] बुधवार रात एक लोडिंग रिक्शा पलटने से तीन युवक घायल हो गए ! घायल युवक अपने दोस्त का दहेज़ का सामान पहुचने के लिए गाड़ी लेकर जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए ! हादसे में घायल युवको के नाम अर्जुन विशाल और इंदर है ! तीनो को इलाज के लिए रात को एम् वाय अस्पताल लाया गया !
जानकारी के अनुसार तीनो के एक दोस्त की नंदानगर में शादी थी ! शादी का दहेज़ घर तक ले जाने के लिए तीनो विशाल के घर उसकी लोडिंग रिक्शा लेने गए थे ! जब तीनो नन्न्दानगर जा रहे थे तभी सिक्का स्कुल के पास रिक्शा पलट गई ! हादसे में तीनो घायल हो गए घायलों में विशाल की हालत गंभीर बनी हुई है !

