शहर कांग्रेस में मेरे इनफॉर्मर – सीहोर विधायक रमेश सक्सेना

सीहोर भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा सांसद और देश के मशहूर वकील राम जेठमलानी के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी की मुश्किल अभी समाप्त भी नहीं हुई थी के मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सीहोर शहर के विधायक के बयान के बाद शायद राजीनीति में खलबली हो सकती है !

शहर कांग्रेस में मेरे इनफॉर्मर है ! जी हा ,यह चोका देने वाली बात , सीहोर के विधायक श्री रमेश सक्सेना की तरफ से Httvnews.com से विशेष बातचीत में कही ! मोका था ! दीपावली के अवसर पर पत्रकारों के भोज का आयोजन सीहोर शहर के कुइया गार्डन में पत्रकारों के लिए विशेष भोज का आयोजन रविवार शाम को किया गया था !

आयोजन में Httvnews.com की और से सवाल पूछा गया की शहर में आप के चित्र व भारतीय जनता पार्टी के नेताओ के चित्र, कांग्रेसीयो नेताओ के चित्र के साथ होर्डिंग्स पर देखे जा रहे है ? इस से क्या समझा जाए ?

सवाल के जवाब में विधायक श्री रमेश सक्सेना ने कहा , जो होर्डिंग शहर के चौराहों पर लगे है जिस में कांग्रेस के भी कुछ लोग मेरे व भारतीय जनता पार्टी के नेताओ चित्र के साथ है वो मेरे इनफॉर्मर है ! इस जवाब के आने के बाद शायद कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी दोनों खेमो में हलचल हो सकती है ?

इस बात से सीहोर की राजनीति में भी कई नए सवाल खड़े हो गये है ?
हो सकता है के जिस तरह सीहोर के विधायक जिन कांग्रेस के नेताओ को अपना इनफॉर्मर बता रहे है ! ठीक उसी तरह वो नेता जो भारतीय जनता पार्टी के होते हुई भी कांग्रेसी नेतओ के साथ होर्डिंग्स पर देखे जा रहे है वो भी कांग्रेस के इनफॉर्मर हो सकते है ? जिस से दोनों पार्टियों की छवि ख़राब ,व कमज़ोर करने में सहयक हो !

उल्लेखनीय है के कुछ दिन पूर्व Httvnewsc.om ने यह आवाज़ उठाई थी की शहर में विधायक व अन्य भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ शहर के अपराध में लिप्त लोगो की तस्वीर होर्डिंग्स पर एक साथ क्यों प्रस्तुत की गयी है ? जिनमे से कुछ कांग्रेसी व भारतीय जनता पार्टी नेताओ के चित्र एक साथ होर्डिंग्स पर है ?
अगले सवाल में पूछा गया कि सीहोर की राजनीती में कांग्रेसी भी भारतीय जनता पार्टी के साथ है ?

इस पर विधायक श्री सक्सेना ने चुटकी लेते हुए कहा कि अंदरूनी तोर पर तो सारे साथ ही है ! अब होर्डिंग्स पर सामने आ गए है।

शायद ,सीहोर विधायक की और से दी यह गए इस बयान से शहर में कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी के उन नेताओ की मुश्किलें बड़ा सकती है जो कांग्रेस में रहकर भारतीय जनता पार्टी के लिए कम रहे है व भारतीय जनता पार्टी में रहकर कांग्रेस के समर्थक है ! जहा एक और देश भर में कांग्रेस अपने प्रत्येक दम ख़म के साथ पार्टी की मजबूती पर जोर दे रही है , तो वही सीहोर में कांग्रेस के नेता भारतीय जनता पार्टी के इनफॉर्मर है ?

दूसरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गुजरात में भारतीय जनता पार्टी चुनाव अभियान में जुटे हुए है ! तो इस बात से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर कई सवाल उठ खड़े हुए है ? मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जिले में होर्डिंग पर देखने के चक्कर में, क्या दोनों पार्टी के नेता अपनी अपनी पार्टी की छवि ख़राब कर रहे है ?

समझाना होता है मुश्किल :
यहाँ एक और सीहोर विधायक के साथ कांग्रेस नेताओ के चित्र सीहोर के चोराहो पर देखे जा रहे है ,तो वही दूसरी और भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करने वाले नेता भी  कांग्रेसियों के साथ होर्डिंग्स पर है ! इन सब में आम जनता को यह पता ही नहीं होता है  कौन कांग्रेसी नेता है ? और कौन भारतीय जनता पार्टी का नेता ?

अपराधी भी नहीं है पीछे
जहा एक और कांग्रेसी व भारतीय जनता पार्टी होर्डिंग पर देखने की होर्ड बाज़ी सीहोर में बामे उरूज पर है तो वही अपराधो में लिप्त अपराधी भी इन होर्डिंग्स पर देखे जा सकते है ! पत्रकारों के भोज आयोजन में अरविंद केजरीवाल की नई पार्टी आम आदमी पार्टी भी चर्चा का विषय रहा ! तो वही दूसरी और वरिष्ठ वकील एवं राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी पर भी काफी चर्चा हुई !

  • Related Posts

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

    दो समूह संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़झाले की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू जब शिवपुरी विकासखण्ड की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट