इंदौर [ NI 24 ] रामजेठमलानी को भाजपा से निष्कासित कर देना चाहिए ! यह मांग की है प्रदेश के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ! विजयवर्गीय ने फिलहाल पार्टी द्वारा जेठमलानी पर की गई निलम्बन की कारवाई को सही बताया है !
अपनी ही पार्टी के वरिष्ट नेताओं के खिलाफ बयानबाजी और बाद में खुले आम चुनौती देने वाले भाजपा नेता और वरिष्ट वकील रामजेठमलानी पर उनकी बयानबाजी के चलते भजापा ने फिलहाल कारवाई करते हुए उन्हें निलम्बित कर दिया है ! चुनौती के महज तीन घंटो के बाद ही पार्टी आलाकमान द्वारा लिए गए इस फैसले का प्रदेश के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्वागत किया है ! विजयवर्गीय ने इसके साथ ही मांग की है की पार्टी में अनुशासनहीनता को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करना चाहिए और जेठमलानी को निष्कासित ही कर देना चाहिए !
गौरतलब है की जेठमलानी पर पार्टी आलाकमान आज बैठक में फैसला लेने वाली है !

