इंदौर [ NI 24 ] शादी में शमिल होने गए एक परिवार के सुने मकान को चोरो ने अपना निशाना बनाया । चोर यह से एक किलो चांदी पाच तोले सोने सहित लाखो के माल पर हाथ साफ़ कर गये ।
घटना खजराना थाना क्षेत्र के हाजी कॉलोनी की है । यह रहने वाले मोहम्मद इमरान अपने परिवार के साथ सुबह ही शादी समारोह में शामिल होने अपने मामा के घर गये थे । जब शाम को घर लौटे तो घर के ताले टूटे मिले । चोर यहाँ से पाच तोला सोना, एक किलो चांदी सहित लाखो का माल ले उड़े ।
खजराना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी है । वही चोरी की इस घटना में किसी परिचित का हाथ होना बताया जा रहा है !

