इंदौर [ NI 24 ] बुधवार रात दो अलग-अलग जगहों पर दो लोगो ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की । पहला मामला एक आयल मिल के मालिक का है जो अचेत अवस्था में बायपास पर पड़े मिले । वही एक अन्य मामले में एक मोबाईल व्यवसाई ने अपने ससुर से परेशान होकर जहर खा लिया । दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है ।
पहला मामला निपनिया स्थित आयल मिल के मालिक राजेंद्र रघुवंशी का है । राजेंद्र दोपहर में अपनी बाइक से मार्केट गये थे । जब शाम तक राजेंद्र घर नहीं लोटे तब घर वालो ने उन्हें फ़ोन किया । लेकिन राजेंद्र का मोबाईल बंद था । जिसके बाद परिवार के लोगो ने राजेंद्र की तलाश शुरू कर दी । रात को परिवार के लोगो को सुचना मिली की राजेन्द्र बायपास पर पड़े है । जिसके बाद उन्हें शकुन्तला अस्पताल में भर्ती किया गया है ।
वही दूसरा मामला एमजी रोड स्थित डॉलर मार्केट का है । यहा मोबाईल व्यवसाई नरेश वाधवानी ने अपनी दूकान में ही जहर खा लिया । सुदामा नगर निवासी नरेश अपने ससुर से परेशान था । दरअसल नरेश ने कुछ समय पहले पूजा सोनी नामक युवती से प्रेम विवाह किया था । इस विवाह से पूजा का पिता राजकुमार ना खुश थे । उसी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर नरेश ने जहर खाया लिया । नरेश को इलाज के लिए एम् वाय अस्पताल में भर्ती किया गया है ।
पुलिस फिलहाल दोनों ही मामलो में जाँच कर रही है ।

