इंदौर [ NI 24 ] एक विकलांग पिता को अपनी मासूम बेटी को एक महिला के भरोसे छोड़ कर जाना महंगा पड़ गया ! पिता थोड़ी देर में लौटे तब तक मासूम बेटी गायब हो गई थी ! मामले में अब पुलिस पड़ताल कर रही है !
देवास के बरोठ में रहने वाला रंजीत अपने पैर के इलाज के लिए शुक्रवार को एम् वाय अस्पताल आया था ! रंजीत के साथ उसकी छोटी बेटी अंजली भी थी ! दोनों रात को अस्पताल के बाहर बैठे थे ! उसी समय रंजित अपनी बेटी को वही पर बैठी हुई एक महिला के पास छोड़ कर दवाई लेने चले गया ! रंजीत लौटा तो अंजली नहीं मिली !
दरअसल रंजीत का एक बरस पहले एक हादसे में पैर खराब हो गया था ! उसकी पत्नी की भी मौत हो गई है ! रंजित की दोनों बेटियाँ उसके रिश्तेदारों के पास रहती है !
शुक्रवार को वह अपनी छोटी बेटी को साथ ले आया था ! रंजित को एम् वाय में मौजूद लोगो ने बताया की जिस महिला के पास वह अपनी बेटी को छोड़ कर गया था वह महिला आपराधिक किस्म की महिला है ! रंजीत ने मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है अब पुलिस मासूम अंजली को तलाश कर रही है !

