इंदौर [ NI 24 ] तीन बैंक डकैतियो के मुख्य आरोपी और इन्डियन मुजाहिदीन के आतंकी भाइयो को इंदौर पुलिस मुंबई जेल से पूछताछ के लिए ले आई है ! देर रात दोनों आरोपियों को इंदौर लाया गया फिलहाल अफसर दोनों भाइयो के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे है !
शहर में पिछले चार सालो में अस्सी लाख की तीन बेंक डकैतियो की गुत्थी एक सप्ताह पहले इंदौर पुलिस ने सुलझा दी है ! इस मामले में पुलिस ने जसपाल और विक्की नामक बदमाशो को हिरासत में ले लिया था वही मुख्य आरोपी खजराना निवासी मुबीन और उसके भाई अमिन की गिरफ्तारी नहीं कर पाई थी ! इसकी वजह थी दोनों भाइयो के मुंबई आर्थर रोड जेल में बंद होना ! दरअसल दोनों भाई इन्डियन मुजाहिदन के सदस्य होने के साथ ही मुंबई ब्लास्ट के आरोपी है !
इस मामले में पिछले कई माह से दोनों मुम्बई जेल में बंद है ! बेंक डकैती में आरोपी बने दोनों भाइयो को इंदौर पुलिस अब प्रोटक्शन वारंट के तहत इंदौर ले आई है ! पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए इंदौर कोर्ट से प्रोटक्शन वारंट माँगा था और उसे मकोका कोर्ट में पेश किया ! कोर्ट ने दोनों भाइयो को 16 तारीख तक इंदौर पुलिस के हवाले किया है ! सूत्रों के मुताबिक़ देर रात इंदौर पुलिस का दल दोनों को लेकर इंदौर आ गया है ! हालाकि अफसर दोनों ने बारे में कोई जानकारी देने को तैयार नहीं है ! अब दोनों आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी इसके बाद दोनों से पूछताछ होगी !

