नई दिल्ली [ इंटरनेट डेस्क ] अब आइटम गर्ल राखी सावंत भी आंदोलन पर उतर आई हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि उनका आंदोलन इंडिया अगेंस्ट करप्शन के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ होगा। केजरीवाल जहां-जहां प्रचार करने जाएंगी वह उनके विरोध में अपना प्रचार करेंगी। इतना ही नहीं राखी सावंत ने गुरुवार को दिल्ली में राखी सावंत फैन्स क्लब के नाम से अपना एक फैन्स क्लब भी बना डाला।
राखी सावंत ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर केजरीवाल कौन हैं, नेता, समाज सेवक या आम आदमी, उन्होंने आज तक कौन-सी कुर्बानी दी है, वह प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी से सवाल पूछने वाले कौन होते हैं, वह लोगों की जान मुश्किल में क्यों डाल रहे हैं, वह सड़क पर लड़ाई ना लड़कर कोर्ट में लड़े। अगर वह क्रांतिकारी हैं तो राखी सावंत शांतिकारी है, केजरीवाल उनसे आकर मुकाबला क्यों नहीं करते? सूत्रों की माने तो राखी सावंत ने कहा कि मैं तो केजरीवाल को फूल देना चाहती थी , लेकिन उन्होंने फोन ही उठाना बंद कर दिया। केजरीवाल ये ना समझ लें कि राखी का आंदोलन खत्म हो गया है। राखी का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। केजरीवाल सिर्फ कुछ लोगों के साथ मिलकर ही प्रदर्शन करते हैं, लेकिन राखी सावंत के पास 7 लाख फैन्स हैं।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कांग्रेस में शामिल होने जा रही हैं तो उनका जवाब था कि वह केवल हिंदुस्तानी हैं। वह सिर्फ एक आम आदमी बनकर विरोध करेंगी !

