गुजरात [ इंटरनेट डेस्क ] गुजरात में सियासी घमासान धीरे-धीरे तेज़ होता दिखाई दे रहा है। बुधवार को राजकोट में सोनिया ने मोदी पर निशाना साधा तो आज मोदी ने आदिवासी इलाका दाहोद में सोनिया गांधी पर पलटवार किया है।
उन्होंने सोनिया पर अपने वादे से मुकरने का आरोप लगाया और कहा कि सोनिया ने 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा किया था जिसमें वो विफल साबित हुईं हैं। मोदी ने कहा कि सोनिया का राजकोट में दिये गए भाषण में दम नहीं था और उनकी पार्टी यहां से भी हारेगी। इससे पहले गुजरात के राजकोट में सोनिया ने प्रदेश में विकास नहीं करने का आरोप लगाया था और कहा था कि यहां जो भी विकास हुए हैं वो कांग्रेस की सरकरा की वजह से हुआ हैं।

