इंदौर [ NI 24 ] बड़े परिवारों के विघटन एवं एकल परिवारों के सोच के कारण परिचय सम्मलेन वर्तमान समय की महती आवश्यकता है ! इसी प्रबल भावनाओं को लेकर जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप इंदौर प्रीमियम द्वारा 6 एवं 7 अक्तोम्बर को रविन्द्र नाट्य गृह में विशाल परिचय सम्मलेन का आयोजन करने जा रहा है !
जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष ने बताया कि इस परिचय सम्मलेन में भारत के सभी प्रान्तों से करीब 2000 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई है !
रविन्द्र नाट्य गृह के विशाल मंच पर अपने स्वयं का परिचय देने की व्यवस्था के लिए स्टेज पर पहुँचते ही दस बड़ी स्क्रीनों पर उनकी आवशयक जानकारी कंप्यूटर द्वारा प्राप्त हो जायेगी साथ ही प्राप्त सभी प्रविष्टियों का प्रकाशन भी बंधन 2012 के रूप में किया जा रहा है ! इस परिचय सम्मलेन में एक ऐसे साफ्टवेयर का निर्माण किया गया है कि आप अपने बालक बालिकाओं के लिए अपनी इच्छा अनुसार 5 फास्ट च्वाइस को केवल दो मिनिट में प्राप्त कर सकते है ! इस वेब साईट का विमोचन भी किया जाएगा !
आयोजन के मुख्य संयोजक श्री यशवंत कटारिया व् श्री सुरेन्द्र डाकलिया ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक श्री के.सी. बोकाडिया एवं म.प्र. शासन वरिष्ठ मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय होंगे ! समारोह कि अध्यक्षता करेंगे श्री प्रफुल्ल जी सकलेचा (ब्लूमबर्ग), समारोह को गौरवता प्रदान करने के लिए अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी जैन रत्ना लाला श्री नेमनाथ जी जैन, श्री चन्दनमॉल जी चोरडिया, श्री जीवराज जी सिन्धी, श्री केशरीमल जी जैन, श्री विजय जी मेहता, श्री पीयूष जी जैन, श्री मनीष जी सुराना, श्री अजीत जी ललवानी एवं श्री महेश जी डाकोलिया उपस्थित रहेंगे !
उपाध्यक्ष श्री राजीव जैन व सचिव निलेश रांका ने बताया कि इस परिचय सम्मलेन में भाग लेने वाले प्रत्याशियों एवं अभिभावकों के मनोरंजन कि लिए 6 अक्टूबर का रात्रि में 8 बजे रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी !

