सोयाबीन के भाव कम होने के विरोध में किसानो ने अनाज मंडी में दिया धरना

इंदौर [ नि 24 ] सोयाबीन के समर्थन मूल्य में कमी करने के खिलाफ आज किसानो ने इंदौर की छावनी अनाज मंडी में जमकर हंगामा मचाया, और आज छावनी मंडी में फसल की तुलवाई नहीं करवाई, इस मौके पर किसानो ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की !

2 दिन पहले सोयाबीन की बिकावली प्रति क्विंटल 3400 रुपये पर हो रही थी, लेकिन कल की छुट्टी होने के बाद आज जब किसान अपने सोयाबीन बेचने पहुंचे तो उन्हें 2200 – 2400 रुपये प्रति क्विंटल का भाव दिया गया, जिससे किसानो में असंतोष की भावना फ़ैल गयी और उन्होंने मंडी में हंगामा मचा दिया ! किसानो के हंगामे को देखते हुए कोंग्रेसी विधयक अश्विन जोशी और तुलसी सिलावट भी मंडी पहुंचे, विधायक सिलावट ने 1200 रुपये प्रति क्विंटल दाम कम करने को किसानो के साथ अन्याय और इसे मंडी प्रबंधन और व्यापारियों की साजिश बताया और आज अनाज नहीं तुलवाने का फैसला लिया !

वही किसानो के मुताबिक़ दामो में इतनी कमी उन्होंने अपने जीवन में पहली बार देखी है, यह देखते हुए किसानो के लिए खेती करना बड़ा मुश्किल हो जाएगा, जितनी लागत है उतना भी दाम अब व्यापारी नहीं दे रहे है… परिवार की चिंता के कारण किसान अपनी आवाज नहीं उठा पाता है, लेकिन अब किसान लम्बी लड़ाई लड़ेंगे ! दामो में कमी का विरोध कर रहे किसानो को समझाइश देने पहुंचे!

एस.डी.एम्. ने सोयाबीन के भावो में कमी का कारण समर्थन मूल्य में कमी होने बताया है साथ ही उन्होंने वायदा बाजार में भी भावो में कमी होने की बात कही है ! साथ ही उन्होंने बताया की जब तक किसानो को अच्छे दाम नहीं मिलते है तब तक किसानो के रुकने की व्यवस्था मंडी प्रशासन द्वारा ही की जायेगी !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट