सरकार बनी तो छह माह में समस्या का समाधान : मरांडी

रांची [ इंटरनेट डेस्क ] झारखंड विकास अल्पसंख्यक मोर्चा केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक में पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर झाविमो की सरकार बनी तो छह माह के भीतर अल्पसंख्यकों की समस्याओं का समाधान होगा। मेन रोड स्थित होटल सरताज में आयोजित बैठक में उन्होेंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा झाविमो संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। श्री मरांडी ने कहा कि पार्टी की नीति व सिध्दांत को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जाय।

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक, विशेषकर मुसलमानों को पार्टी टिकट दिए जाने की बात है तो इसके लिए वे स्वयं को तैयार करें। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में टिकट योग्यतानुसार सभी को दिए जाएंगे। इससे पूर्व अपने सम्बोधन में प्रधान महासचिव प्रदीप यादव ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा की पूरी टीम को जमीनी स्तर पर और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

झाविमो सांसद अजय कुमार ने कहा कि मुसलमान मदरसा बोर्ड के अलावा उच्च व तकनीकी शिक्षा पर ध्यान दे। बैठक को महासचिव राजीव रंजन प्रसाद, महासचिव अबू तालीब अंसारी, केन्द्रीय सचिव अभय कुमार सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष कुमार, हाजी अख्तर अंसारी, उमर भाई, शाहिद अंसारी, इबरार अहमद, जमशेदपुर जिला अध्यक्ष फिरोज खान व कमर सुलताना ने सम्बोधित किया। संचालन प्रो. मुजतबा ने किया। बैठक में मोईन अंसारी, मुन्ना मल्लिक, आजाद कासमी, ललित सिंह खालसा, मो. मतीन, मो. दाऊद, जमील अख्तर, कलाम खान, मो. अबुल अंसारी, मो. इस्माइल, सरवर खान, इस्लाम हैदर अंसारी सहित जिलों के अध्यक्ष व अन्य पदधारी शामिल थे।

  • Related Posts

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

    दो समूह संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़झाले की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू जब शिवपुरी विकासखण्ड की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट