होटल के बाहर शराब पार्टी के दौरान विवाद

इंदौर [ NI 24 ] रविवार देर रात एक होटल में शराब पार्टी के दोरान होटल कर्मचारियो और पार्टी में शामिल लोगो के बीच मारपीट हो गई  | झगडे करने वाल़े युवक तो भाग निकले वही उन्हें लेने आने वाल़े तीन युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए | शहर में सभी बड़ी होटल्स देर रात तक आबाद रहती है | पुलिसकर्मी भी इन होटल पर मेहरबान रहते है | ऐसी ही एक होटल अमलतास के बाहर रात को जमकर विवाद हुई |

दरअसल यहा देर रात तक एक शराब पार्टी चलती रही | इस पार्टी में शामिल युवको का होटल के कर्मचारियों से विवाद हो गया था | विवाद के चलते होटल कर्मचारियों ने पार्टी में आए युवको के साथ जमकर मारपीट की | युवको ने अपने साथियों को एक्सीडेंट की बात कह कर मदद के लिए बुलाया | मदद के लिए आए राहुल,निखिल और राजेश को अपने साथी तो नहीं मिले लेकिन तब तक पुलिस आ गई थी जो तीनो को पकड़कर थाने ले गई | पुलिस ने तीनो युवको के खिलाफ सड़क पर हुड्गंग करने का मामला दर्ज किया है | पकडाये तीनो युवक बी बी ए के छात्र है |

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट