इंदौर [ NI 24 ] जेल से भागे एक हत्यारे को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है | आरोपी फरारी के दौरान चेन स्नेचिंग की वारदात करने लग गया था | क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना के आधार पर खेमचंद उर्फ़ गुड्डू भामी को गिरफ्तार किया है | मूल रूप से उज्जैन का रहने वाल़े गुड्डू ने पन्द्रह साल पहले इंदौर के छत्रीपुरा क्षेत्र में रामेश्वर काले की ह्त्या की थी |
ह्त्या के मामले में गुड्डू को आजीवन कारावास की सजा हुई थी | गुड्डू सजा के दौरान भेरुगड़ जेल से फरार हो गया था | फरार होने के बाद वह इंदौर में रहकर चेन स्नेचिंग की वारदाते कर रहा था | क्राइम की टीम अब आरोपी से चेन स्नेचिंग के मामलो में पूछताछ कर रही है | पुलिस को अब खेमचंद भामी से कई चेन स्नेचिग की वारदातों के खुलासे की उम्मीद है |

